Friday, December 26, 2025
दिल्ली फिर से दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, सउदी के बाद अमीरात क्यों दिखा रहा है पाक में रुचि, ट्रम्प ने कहा-पुतिन से जल्द करेंगे बात, भारत नहीं खोलेगा डेयरी सैक्टर यूएस के लिए
श्रीगंगानगर। दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का तगमा अगर दिया जाना है तो वह दिल्ली है। शुक्रवार 27 दिसंबर 2025 को उसका एक्यूआई लेवल 600 को पार कर गया था। ओटीओ सहित कई इलाके ज्यादा प्रभावित थे। वहीं श्रीगंगानगर व जालंधर में आईक्यू लेवल में ज्यादा अंतर नहीं था। दूसरी ओर सउदी के राष्ट्राध्यक्ष की पाकिस्तान यात्रा क्या कहती है, इस पर भी दुनिया की नजर है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर कहा है कि वह यूक्रेन में शांति बनाने के लिए रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन से फिर से वार्ता कर सकते हैं। इस समय यूएसए में नये साल का जश्र मनाया जा रहा है किंतु ट्रम्प रविवार को अवकाश के दिन भी यूक्रेन के व्लादीमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना था कि अमेरिका ने जो प्रस्ताव दिया था, 90 प्रतिशत उस पर सहमति बन चुकी है।
वहीं राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, जो भी निर्णय होगा, उसका फैसला वे करेंगे न कि कीव। पिछले चार सालों से यूक्रेन और रूस का युद्ध चल रहा है और अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार हर दिन अनेक लोग मर रहे हैं। जिस दिन युद्ध आरंभ हुआ था, उस दिन पाक प्रधानमंत्री इमरान खान रूस में थे और उन्होंने इस युद्ध की प्रशंसा की थी और कुछ ही दिनों के भीतर उनको अपदस्थ कर जेल भेज दिया गया।
राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 600 के पार, श्रीगंगानगर में ओरेंज अलर्ट
राजधानी नई दिल्ली का एक्यूआई इस समय 600 को पार कर गया है और जो बताता है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर कहां तक पहुंच गया है। इतने प्रदूषण में सांस लेना भी दूभर हो रहा है। दिल्ली प्रदूषण पर स्थानीय उच्च न्यायालय ने जीएसटी परिषद को आदेश दिया था कि वह जल्द ही बैठक कर एयर प्यूरीफायर को सस्ता करे। हालांकि हाइकोर्ट के आदेशों के बाद भी अभी तक बैठक निर्धारित नहीं हो पायी है।
दिल्ली इस समय दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन चुकी है। एक्यूआई का लेवल 600 को पार कर जाने के कारण लोगों को चिंता हो रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राजधानी के वायु गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील पर नहीं बन रही बात
संयुक्त राज्य और भारत सरकार के बीच ट्रेड डील को लेकर बात नहीं बन पा रही है। यूएसए ने जो प्रतिबंध लगा रखे हैं उसका असर सीधा रुपये की कीमत पर पड़ रहा है जो 90 के आसपास अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है।
अगर मीडिया रिपोर्ट पर यकीन किया जाये तो सामने आ जाता है कि भारत अपने डेयरी उद्योग को अमेरिका के लिए नहीं खोलना चाहता है। इससे दुधारू पशुओं और दूध का व्यापार दोनों देशों के बीच नहीं हो पा रहा है। अमेरिका ने ट्रेड डील नहीं होने के कारण भारत पर 50 प्रतिशत आयात टैक्स लगाया हुआ है जो भारत के निर्यातकों के लिए परेशानी का एक कारण बना हुआ है।
अमीरात के किंग पाकिस्तान पहुंचे
संयुक्त अरब अमीरात के किंग गुरुवार को एक दिन की यात्रा पर पाकिस्तान पहुंच गये। हालांकि औपचारिक रूप से उनकी यह पहली पाक यात्रा है किंतु अनौपचारिक रूप से वे 2025 में ही दो बार इस्लामाबाद की यात्रा कर चुके हैं।
यूएई और सउदी अरब के बीच रिश्तों को मजबूत नहीं माना जाता है। अरब ने इस साल पाक के साथ नाटो जैसा समझौता किया था जिसमें दोनों देश एक देश पर हुए आक्रमण को दूसरे देश पर मानेंगे।
इसके बाद ही सेना प्रमुख आसिफ मुनीर को बड़ा पद दिया गया है और उनको फील्ड मार्शल सहित अनेक शक्तियां प्रदान कर दी गयी हैं। इसके लिए शरीफ सरकार ने संविधान में भी संशोधन कर दिया।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी पाक सेना प्रमुख की काफी तारीख अंतरराष्ट्रीय मंचों पर की है। इस तरह के दृश्यों के बीच में यूएई के राष्ट्राध्यक्ष का इस्लामाबाद आना इस बात का संकेत देता है कि वह अमेरिका और सउदी का प्रभाव कम करना चाहता है।
भारत और यूएई के बीच रिश्ते काफी मजबूत हैं। जबकि अमेरिका के साथ इस तरह का रिश्ता नहीं है। भारत के प्रमुख व्यापारी यूएई में ही है और वहां पर प्रवीण अडाणी भारत को अनेक सामान निर्यात करते हैं। दुबई में चलने वाले डिब्बा ट्रेडिंग में भी उनकी भागीदारी मानी जाती है।
Subscribe to Comments [Atom]
