Wednesday, December 17, 2025

 

ट्रम्प देश को संबोधित करेंगे, वेनेजुएला के मादुरो की सरकार को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन करार दिया, रूस ने कहा, हम नये उन्नत हथियार को शामिल कर रहे हैं, यूरोप को सीधी चेतावनी



वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी समयानुसार बुधवार  रात 9 बजे देश को संबोधित करेंगे। वेनेजुएला के साथ टकराव बढ़ता जा रहा है और कभी भी जमीनी हमला किया जा सकता है। वहीं अंतराष्ट्रीय समाचारों के अन्य संकल्र में मास्को ने यूरोप को सीधी चेतावनी दी है। पाकिस्तान अपने कदम पीछे खींच रहा है, गाजा को लेकर ट्रम्प ने सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस तलब किया। 

फेंटानिल नशीले पदार्थ को लेकर अमेरिका और वेनेजुएला के बीच विवाद गहराता जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर बताया कि बुधवार रात 9 बजे वे देश को संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बड़ी घोषणा करने के लिए टीवी चैनल पर रात 9 बजे प्रकट होते रहे हैं और अब उनके मित्र ट्रम्प भी उसी तरह का कदम उठा रहे हैं। 

वेनेजुएला के लिए ट्रम्प ने एक संदेश में साफ कहा है कि वे मादुरो को सबक देने के लिए जमीनी सेना का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रम्प ने कहा, वेनेजुएला ने हमारी जमीन, हमारा तेल हमसे छीन लिया था, उसको वापिस लाया जायेगा। 

निकोल्स मादुरो के निर्वाचन को भी अमेरिका ने नहीं मानते हुए उनकी सरकार को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए नये प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया। 

दूसरी ओर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर हमलों को लेकर ट्रम्प का कहना था कि पश्चिम को रेडिक्ल इस्लामिक आतंकवाद को रोकने के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करना होगा। पश्चिम में अप्रवासियों के लिए आतंकवादियों के पनाह को रोकने के लिए नये कानून और वीजा संबंधों नियमों में भी परिवर्तन रोकने के लिए आह्वान किया। 

दूसरी ओर यूरोपीय देशों की बैठक में यूक्रेन संकट को लेकर चर्चा हुई। इसमें अमेरिकी नेता शामिल नहीं थे। 

राष्ट्रपति ट्रम्प ने बॉर्डर सिक्योरिटी को देश की सिक्योरिटी के रूप में संबोधित करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किये। 


गाजा शांति के लिए मुनीर को ट्रम्प ने किया तलब

पाकिस्तान में हालात किस तरह के हों, लेकिन अमेरिका चाहता है कि मुस्लिम बहुल इलाके, जो गाजा का क्षेत्र कहलाता है, वहां पर बहुराष्ट्रीय सेना के साथ सहयोग के लिए पाक अपनी सेना को तैयार करे। इसके लिए फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को बुलाया गया है। 

व्हाइट हाउस की तरफ से सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी गयी है कि मुनीर शीघ्र ही वाशिंगटन डीसी की यात्रा पर होंगे। उल्लेखनीय है कि इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहे पाक को अमेरिका की सहायता की आवश्यकता है और इसी कारण 1.3 बिलियन डॉलर का नया कर्ज दिलाया गया है। इसके साथ ही उसके हथियारों को भी उन्नत किया जा रहा है। 

पुतिन ने यूरोप को दी चेतावनी

रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने यूरोप को चेतावनी दी है कि वह युद्ध के लिए तैयार है। रूस वार्ता से कभी पीछे नहीं हटा। अगर यूरोप उनके साथ युद्ध चाहता है तो वे तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि यूरोपीय नेताओं ने युक्रेन के समर्थन में एक बड़ी बैठक की थी, इसमें ब्रिटिश पीएम स्टार कीरमर्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां, यूरोपीय यूनियन के अध्यक्ष, जर्मन के चांसलर आदि नेता मौजूद थे। 


रुपया 91 का हुआ

हाल ही में रुपये ने 90 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर के अंक को पार किया था और अब 91 रुपये को भी पार कर लिया। भारत का आईएसडी कोड भी 91 है। इस साल रुपये ने 6 प्रतिशत की कमजोरी को बर्दाश्त किया। एक मीडिया रिपोर्ट में रॉयटर्स का कहना है कि अमेरिका के साथ आर्थिक तनाव के बीच विदेशी निवेशकों ने करीबन 18 अरब डॉलर की राशि को निकाल लिया है। 

वहीं अभी तक अमेरिका और नई दिल्ली के बीच व्यापारिक समझौता नहीं हो पाया है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आशा जतायी थी कि नवंबर में यह समझौता हो जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 






<< Home

This page is powered by Blogger. Isn't yours?

Subscribe to Comments [Atom]