Thursday, December 25, 2025
ट्रम्प का नाइजरिया पर हमला, नेतनयाहू ट्रम्प से 29 का मिलेंगे
श्रीगंगानगर। इजरायल के प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार पुन: याद किया है। दोनों नेता 29 दिसंबर को व्हाइट हाउस में मुलाकात कर सकते हैं। वहीं ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर बताया है कि उनके आदेश पर सेना ने उत्तर पूर्व नाइजरिया पर हमला किया है।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल मीडिया पर लिखा है कि चीफ कमांडर के रूप में उन्होंने सेना को नाइजरिया के उत्तरपूर्व पर हमला करने का आदेश दिया था क्योंकि वहां पर अमेरिकंस या ईसाई समुदाय के लोगों का नरसंहार हो रहा था। उन्होंने कहा कि कार्यवाही काफी बड़ी थी और अनेक लोग मारे गये हैं।
वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू आगामी 29 दिसंबर को अमेरिका जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उनको याद किया है।
दूसरी ओर अमेरिका के आईसीई एजेंसी ने अवैध प्रवासियों को हिरासत में लेना आरंभ कर दिया है और यह कार्यवाही बड़े स्तर पर हो रही है। सैकड़ों अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिये जाने की जानकारी दी गयी है।
Subscribe to Comments [Atom]
