Friday, November 14, 2025

 

दिल्ली के प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों से कहा, ऑफ़लाइन प्लेटफ़ॉर्म पर बहस को सुना जाएगा





श्रीगंगानगर। भारत गणराज्य की राजधानी में इस समय प्रदूषण है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कहा, ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी मामले को सुना जा सकता है। 
दिल्ली ही नहीं अपितु राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर भी मौसम बहुत ही चिंताजनक बना हुआ है। 
राजस्थान सरकार के अधिकारियों पर ही वातावरण को प्रभावित करने का आरोप लग रहा है, सरकार इस संबंध में कोई गंभीर कार्यवाही करती हुई नजर नहीं आ रही है। 
दिल्ली में जिस तरह के हालात हैं, उसको देखकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हालात बहुत-बहुत ज्यादा खराब हो चुके हैं। 
सर्वोच्च न्यायालय जिस प्रकार चिंता जा रहा है, उससे ही अनुमान लगाया जा सकता है कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सेना को ही कमान सौंपनी होगी। 

चण्डीगढ़ में युवाओं का प्रदर्शन, वाहे गुरु जी का खालसा-वाहे गुरु जी की जीत के नारे लगे
पंजाब में युवा और किसान शक्ति एकजुट हो गयी है और पंजाब विश्वविद्यालय में युवा जुट रहे हैं। वहां पर वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के नारे लगाये जा रहे हैं। 
छात्रों ने श्रीगंगानगर-हिमाचल के इलाकों को पंजाब का ही इलाका माना है और वे लगातार अपने प्रदर्शन को मजबूत करते जा रहे हैं। 
दूसरी ओर किसान संगठन एक बार फिर से दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। वे अपने ट्रैक्टर्स के साथ हरियाणा की ओर बढ़ रहे थे कि रास्ते में शंभू बॉर्डर पर उनको एक बार फिर से हरियाणा सरकार की ओर से रोक दिया गया था। 

तरणतारण में आप, अंता में कांग्रेस की जीत
पंजाब और राजस्थान में उप चुनावों के नतीजे भी शुक्रवार को आने लगे हैं। अंता में त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। निर्दलीय नरेश मीणा और भाजपा के सुमन मोरपाल को पराजित किया गया। भाजपा ने अपनी हार के लिए गुटबाजी को जिम्मेदार माना है। 
वहीं तरणतारण में आम आदमी पार्टी की जीत की सूचना प्राप्त हो रही है। 
राजस्थान राज्य के श्रीगंगानगर और जैसलमेर में जिस तरह से कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जतायी जा रही है, वह विचारणीय प्रश्र है और भजनलाल सरकार से जवाब मांग रहा है। 
अभी हाल ही में मुख्य सचिव को केन्द्र सरकार ने समाज कल्याण विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया है। दूसरी ओर सीएमओ तथा सचिवालय आदि स्थानों पर बैठे कुछ अधिकारियों की कारगुजारी पर चिंता व्यक्त की जा रही है। 
भाजपा के वरिष्ठ नेता आरोप लगा रहे हैं कि बहुत से अधिकारी कांग्रेस के नजदीक थे, उन्हें पुन: मलाईदार पदों पर नियुक्त किया जा रहा है। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश को देखा जा रहा है। 





<< Home

This page is powered by Blogger. Isn't yours?

Subscribe to Comments [Atom]