Tuesday, October 21, 2025

 

मोदी-ट्रम्प के बीच वार्ता, ट्रेड को लेकर चर्चा



वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दीपावली पर्व पर भारतीय गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर वार्ता की। दोनों देशों ने आपसी व्यापार को लेकर भी चर्चा की।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इस बात की तस्दीक की है कि उन्होंने मोदी के साथ फोन पर चर्चा की। इस बैठक में दोनों देशों की चल रही व्यापारिक वार्ता पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 

ट्रम्प का कहना था कि उन्होंने मंगलवार (अमेरिकी समयानुसार) को मोदी के साथ चर्चा के दौरान ऊर्जा व अन्य क्षेत्र पर व्यापक विचार-विमर्श किया। राष्ट्रपति का कहना था कि भारत गणराज्य की सरकार इस बात पर सहमत हो गयी है कि वह मास्को से तेल खरीद को सीमित करेगा। 

वाशिंगटन का पहले मानना था कि नई दिल्ली रूस से तेल खरीद को तत्काल प्रभाव से बंद करे। उनका कहना है कि दोनों देश बड़ी ट्रेड डील को पूर्ण करने में जुटे हैं। 

हालांकि समाचारों में भारतीय समयानुसार  मंगलवार को यह खबर दी गयी थी कि वित्त मंत्री की यूएसए यात्रा स्थगित हो गयी है।


ध्यान रहे कि दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर होने के बावजूद शीर्ष स्तर पर दोनों देशों में वार्ताओं का दौर जारी रहा। 

यह भी संभव है कि प्रधानमंत्री मोदी की आसियान देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान विशेष आमंत्रित डोनाल्ड ट्रम्प की वार्ता हो। हालांकि ट्रम्प ने कहा है कि वे अगले दो हफ्तों में आसियान की यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मिलेंगे और अगले वर्ष उनका चाइना की यात्रा का कार्यक्रम है। 


व्हाइट हाउस में दीपावली का जश्र मनाया गया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में व्हाइट हाउस में दीपावली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर खुफिया एजेंसियों की निदेशक तुलसी गिबार्ड और एफबीआई के निदेशक काश पटेल सहित अन्य कई भारतीय मूल के लोग थे। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में दीपक प्रज्जवलित किया। तुलसी ने दीपावली पर्व के प्रकाश पर महत्व दिया। 


नई दिल्ली और लाहोर सबसे प्रदूषित शहर बने

दीपावली पर्व के दौरान आतिशबाजी के कारण नई दिल्ली में एक बार फिर से वायु की गुणवत्ता प्रभावित हो गयी है। यह जानकारी मीडिया आउलेट ने दी है। 

समाचारों में बताया गया है कि नई दिल्ली में वायु गुणवत्ता को मापने वाले एक्यूआई 400 को पार कर गया है। इस तरह से राजधानी सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बन गया। वहीं लाहोर में एक्यूआई का लेवल 200 से ज्यादा है और वह दुनिया का दूसरा शहर है। पाकिस्तान की राजनीति, सैन्य योजना पाक शासित पश्चिमी पंजाब में होती है।  






<< Home

This page is powered by Blogger. Isn't yours?

Subscribe to Comments [Atom]