Friday, September 12, 2025

 

डेलाइट : संगरिया में गोली मारकर हत्या, पड़ोसियों को नहीं सुनाई दी गोलियों की आवाज



श्रीगंगानगर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। बाइक पर आये हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद उसी सफाई से निकल गये, जो वह योजना बनाकर आये थे। बाइक को क्लॉज सर्किट कैमरों ने कैद कर लिया है और उसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। 

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि धानमंडी के नजदीक एक एनसीडैक्स की दुकान में अज्ञात हमलावरों ने मुनीम विकास को गोली मार दी। यह दुकान बालाजी इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित हो रही है। 

विकास जैन संगरिया के ही वार्ड नं. 30 का रहने वाला था और एनसीडैक्स की दुकान पर कार्य करता था। 

वहीं अन्य सूत्रों ने बताया कि दुकान किसी नारंग नामक व्यक्ति की है। हमलावर प्रशिक्षित थे, क्योंकि उन्होंने कोई भगदड़ नहीं मचाई और बाइक पर दुकान के सामने एक युवक ने उतरकर प्रवेश किया और इसके बाद गोलियां चलाई दी। यह वारदात करीबन 11 बजे के आसपास की है। 

वहीं इसकी पब्लिक को जानकारी करीबन 2 बजे किसी ने दी। पुलिस के लिए यह खास बिंदू है क्योंकि संभव है वारदात के लिए सुपारी दी गयी हो। हमलावरों का टारगेट विकास की हत्या करना ही था। वे पूरी साजिश को रचकर आये थे और वारदात को अंजाम देने के बाद शांति से निकल गये। इस दुकान के आसपास कबाडिय़ों की दुकानें भी हैं किंतु किसी ने गोली चलने या सहायता की पुकार को नहीं सुना। 

एसपी यादव बताते हैं कि हमलावर दो थे और सीसी कैमरों में कैप्चर हो चुके हैं। वारदात किसी कारण से अंजाम दी गयी, उसका उद्देश्य क्या था, यह हमलावरों की पकड़ में आने के बाद ही पता चल पायेगा। 

इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी है क्योंकि नई धानमंडी और गुरुद्वारा साहिब के नजदीक होने के बावजूद हमलावरों ने डेलाइट में वारदात को अंजाम दिया। 






<< Home

This page is powered by Blogger. Isn't yours?

Subscribe to Comments [Atom]