Monday, September 29, 2025
भाजपा को राजस्थान में एक सूत्र में कैसे परोसेंगे पीएम मोदी?
श्रीगंगानगर। सोमवार से आरंभ हुए नये सप्ताह के 29 सितंबर की अगर शाम के प्रमुख समाचारों पर नजर डालें तो अमेरिका सरकार ने भारतीय फिल्म निर्माओं को भी एक बड़ा झटका दिया है। अब गैर अमेरिकी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जायेगा। वहीं कनाडा सरकार ने एक अभूतपूर्व निर्णय में लारेंस गिरोह को आतंकवादी संगठन करार दिया है। वहीं सबसे पहले राजस्थान भाजपा पर नजर डाली जाये तो सवाल उठता है कि एकसूत्र में पार्टी को बांधे रखना आसान कार्य नहीं है।
पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र में थे जो आदिवासी बाहुल्य इलाका माना जाता है। मंच पर पीएम के अलावा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई अन्य चेहरे थे।
मंच पर पीएम मोदी सभी का आभार व्यक्त कर रहे थे। सभी नेता राइट साइड में थे और जब वे वसुंधरा राजे के नजदीक पहुंचे तो पूर्व मुख्यमंत्री ने अचानक उनके सामने आ गयी। हजारों कार्यकर्ता मंच से नीचे देख रहे थे और पीएम से वसुंधरा राजे ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और इशारों में बताया भी कि वे मौजूदा हालात में खुश नहीं हैं।
राजस्थान में इस समय अनेक गुट है। बड़े नेताओं को राज्य से बाहर ले जाने में मोदी पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाये और वसुंधरा ने पार्टी ने प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए सीधे पीएम मोदी से सवाल कर लिये।
एक विशाल मंच जहां हजारों लोगों की उपस्थिति थी और पीएम वसुंधरा राजे को अपने बयानों से संतुष्ट नहीं कर पाये। यह क्लिप पूरे राजस्थान में वायरल हो गयी। सवाल वही है। राज्य में मंत्रीमंडल के पुनर्गठन को लेकर पहले चर्चा हुई थी किंतु बाद में माहोल शांत हो गया क्योंकि पीएम से दिल्ली में वसुंधरा राजे और सीएम भजनलाल शर्मा दोनों ही मिलने के लिए गये थे।
जिस तरह से वसुंधरा राजे ने पीएम से सवाल किये, उससे संकेत मिलता है कि पार्टी की गुटबाजी को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करनी पड़ सकती है।
अमेरिका का एक और प्रहार!
दुनिया को एक बार पुन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हिलाकर रख दिया है। सोमवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर एक जानकारी दी कि वे अमेरिका के बाहर बनने वाली फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा रहे हैं।
अभी हाल ही में उन्होंने दवा निर्मित करने वाले फार्मा सैक्टर को एक बड़ा झटका दिया था और 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। इस टैरिफ से भारत का फार्मा उद्योग भी बुरी तरह से प्रभावित होगा। इसका कारण है कि जर्मनी के बाद भारत ही ऐसा देश है जो अमेरिका को सबसे ज्यादा दवा का निर्यात करता है।
जर्मनी पर इस कारण टेरिफ का असर नहीं होगा क्योंकि यूरोपियन यूनियन ने ट्रम्प के साथ टैरिफ डील कर ली थी और उन पर वही टैरिफ लगेगा जो डील में अंकित है अर्थात अतिरिक्त टैक्स नहीं देना होगा।
वहीं भारत सरकार और ट्रम्प प्रशासन के बीच अभी ट्रेड डील नहीं हो पायी है। इस कारण फार्मा उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ। भारत का शेयर बाजार पिछले 6 दिनों में 1600 प्वाइंट नीचे गिर गया है। शेयर बाजार के जानकार अनुमान लगा रहे हैं कि 15 लाख करोड़ रुपये इस गिरावट के कारण स्वाह हो गये। इसको इस तरह से भी कहा जा सकता है कि बीएसई-निफ्टी का बाजार मूल्य कम हो गया।
विदेशी निवेशक आईटी सैक्टर में किये गये अमेरिकी प्रशासन के बदलाव के बाद एशियाई बाजारों में ज्यादा विश्वास नहीं कर रहे हैं।
अब भारतीय फिल्म जगत की चर्चा की जाये तो बॉलीवुड की अनेक फिल्में अमेरिका के मल्टीप्लैक्स में चलायी जाती हैं। क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीयों की संख्या हर साल इजाफा हो रहा है और वह करोड़ों की संख्या में है।
अब बॉलीवुड की फिल्मों को भी संभवत: अमेरिका के सिनेमा घरों में नहीं चलाया जा सकेगा क्योंकि टैरिफ के कारण वहां के वितरकों को काफी नुकसान होने की संभावना है। हालांकि अभी पूरी जानकारी उस समय सामने आयेगी जब ट्रम्प कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर कर देंगे।
लारेंस गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित किया
कनाडा सरकार ने भारतीय गैंगस्टर लारेंस के गिरोह को कनाडा में आतंकवादी संगठन घोषित किया है। संवाद सेवा के अनुसार भारत सरकार और कनाडा के बीच हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया।
विभिन्न समाचार एजेंसियां इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित कर रही है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा है कि इससे कनाडा में भय और आतंकवाद का माहौल बन रहा है। बार-बार धमकियां मिल रही हैं। लारेंस इस समय गुजरात जेल में बंद होना बताया गया है।
Subscribe to Comments [Atom]
