Tuesday, August 12, 2025

 

प्रोपर्टी बाजार अब टूटा, एक माह में ईडी की दो कॉलोनाइजर्स के खिलाफ कार्यवाही


श्रीगंगानगर। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल (सेनाध्यक्ष) आसिफ मुनीर और भारतीय सेना के महानिदेशक जनरल जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के बयानों को देखा और सुना जाये तो सामने आ रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। पाक आर्मी चीफ सहायता के लिए व्हाइट हाउस भी जाकर आये हैं और चीन के साथ भी सम्पर्क बनाये हुए हैं। 

इस तरह से युद्ध की आशंका बनी हुई है। दोनों देशों के बीच कभी भी जमीनी संघर्ष भी हो सकता है। फिलहाल युद्ध की आशंकाओं के कारण प्रोपर्टी बाजार भी प्रभावित हो रहा है। 

अगर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय की चर्चा की जाये तो एक माह के भीतर दो ईडी की कार्यवाही हो चुकी है। इस दौरान तोता के हरी मिर्च खाने की भी चर्चा चल रही है। 

करीबन एक माह पहले सीजीआर मॉल और कई कॉलोनियों के संचालक अमन चौधरी के खिलाफ कार्यवाही हुई थी। अब रिद्धि-सिद्धि सीरिज के संचालक मुकेश-सुरेश शाह ब्रदर्स जांच के दायरे में आये थे। असल में करीबन 6 साल पहले रिद्धि-सिद्धि सीरिज की तीन या चार कॉलोनियां ही थीं और इस वकवे के बीच में 19 कॉलोनियों पर काम चल रहा है। 

रिद्धि-सिद्धि सीरिज में 3, 4, 5 तक सब ठीक था। 6,7, 8, 9 को लेकर शाह ब्रदर्स चर्चा में आ गये थे। 6-7 की जगह लायलपुर फार्म हाउस था। 8 नंबर कॉलोनी जेसीटी मिल की जगह थी। इस कारण  तीनों कॉलोनियों के विस्तार से पहले ही हंगामा हुआ था। 

ईडी की कार्यवाही सोमवार सुबह आरंभ हुई थी और शाम को समाप्त हो गयी। देर रात को ही सभी जगह यह चर्चा आम हो गयी थी कि तोता हरी मिर्च खा गया है। लोग तोता की तलाश कर रहे थे लेकिन वह उड़ गया था।

जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार शाम तक कोई औपचारिक वक्तव्य जारी नहीं किया है। अहमदाबाद में भी कोई अन्य शाह बंधुओं के खिलाफ जांच की गयी थी, उसकी जानकारी दी गयी है। 






<< Home

This page is powered by Blogger. Isn't yours?

Subscribe to Comments [Atom]